सदर: सिगरा पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | May 28, 2026 सिगरा पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में वांछित अभियुक्त संदीप मौर्या को गिरफ्तार किया है। आरोपी रामनगर के कवि टोला मच्छरहट्टा का निवासी है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की मुलाकात आरोपी से गुरुधाम क्षेत्र में हुई थी, जिसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई। आरोप है कि आरोपी ने शादी का भरोसा देकर कई बार संबंध बनाए।