डुमरांव: डुमरांव में महिला आरक्षण लागू करने को लेकर माले-ऐपवा का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर भ्रामक प्रचार का आरोप
Dumraon, Buxar | Apr 24, 2026 महिला आरक्षण कानून को तत्काल लागू करने, दलित एवं पिछड़ी वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षण में हिस्सेदारी सुनिश्चित करने की मांग को लेकर डुमरांव शहर में भाकपा माले और अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की दोपहर 1 बजे विरोध मार्च निकाला।