बिछीवाड़ा: केमिकल फैक्ट्री ब्लास्ट में झुलसे फायरकर्मी प्रीतेश की मौत, डूंगरपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
जोधपुर केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाते हुए गंभीर रूप से झुलसे डूंगरपुर के फायरकर्मी प्रीतेश परमार का इलाज के दौरान निधन हो गया। रविवार को उनके पैतृक गांव लांबाभाटड़ा, चुंडावाड़ा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उदयपुर अग्निशमन विभाग ने परिजनों को आर्थिक सहायता दी, जबकि जिला प्रशासन की गैरमौजूदगी पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई।