बिंदकी: बिंदकी के समीप सबका दल यूनाइटेड पार्टी के सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद लोधी ने कहा- सत्ता पाने के लिए जागरूक हो
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के समीप कुंवरपुर रोड में फायर स्टेशन के समीप स्थित महादेव गार्डन में रविवार को दिन में करीब 1:00 बजे से सबका दल यूनाइटेड पार्टी के कार्यकर्ता का सम्मेलन आयोजन हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद लोधी ने कहा सत्ता पाने के लिए जागरूक होना पड़ेगा। संघर्ष करना पड़ेगा। दूसरे के पिछलग्गू मत बने।