मांट: गाँव तलिया के अंडर पास पर बाइक सवार से दो अज्ञात बदमाशों ने की लूटपाट, रिपोर्ट दर्ज
Mat, Mathura | May 18, 2026 मांट थाना क्षेत्र के गांव तलिया निवासी विजय सिंह रविवार की देर रात अपने खेत से घर वापिस लौट रहा था,जब वह तलिया अंडर पास पर आया,तो वहां एक बाइक और दो अज्ञात लोग पहले से मौजूद थे,उनमें से एक ने विजय सिंह को रोका, और रास्ता पूछने के बहाने बातों में लगा लिया,इसी वक्त पीछे से आये दूसरे युवक ने विजय सिंह के मुंह को साफी से बंद कर उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया