Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cricket

कोटा ग्रामीण पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सांगोद क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर अवैध सट्टे की खाईवाली कर रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चारभुजा मंदिर की गली, खटीक मोहल्ला में दबिश देकर आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा और उनके कब्जे से 20,690 रुपये की सट्टा राशि तथा सट्टा उपकरण जब्त किए। गिरफ्तार आरोपियों में पवन, रामप्रसाद, मुकुट बिहारी, जमना लाल, दिनेश और ओमप्रकाश शामिल हैं, जो अलग-अलग मोहल्लों के निवासी बताए गए हैं। सभी के खिलाफ थाना सांगोद में प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा है कि अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Ladpura, Kota | Jun 6, 2026

MORE NEWS

आपके क्या विचार हैं इस बारे में Comment में बताए

Video by @khabrejaipurki

आपके क्या विचार हैं इस बारे में Comment में बताए Video by @khabrejaipurki

Ladpura, Kota | Jun 6, 2026

Ladpura, Kota | Jun 6, 2026

कोटा के ऐतिहासिक चन्द्रेसल मठ के महंत देवानंद महाराज हत्याकांड ने अब प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज कर दी है। मामले की गूंज जयपुर से लेकर दिल्ली तक पहुंच गई है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से इस प्रकरण में सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने का आग्रह किया है। इसके बाद राज्य सरकार ने विशेष टीम गठित कर कोटा पुलिस को जल्द से जल्द हत्याकांड का खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पंकज मेहता के अनुसार, ओम बिरला ने भी पुलिस अधिकारियों को हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने पर जोर दिया है। वहीं, सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने मोर्चरी पर धरना दे रहे संतों से मुलाकात कर जांच की प्रगति की जानकारी दी, जिसके बाद संत समाज ने अपना धरना समाप्त कर दिया।

कोटा के चंद्रेशल मठ महंत हत्या मामले में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर साधु-संत, परिजन और समाज के लोग शनिवार शाम तक भी धरने पर डटे रहे। प्रदर्शन स्थल पर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। देर शाम कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल भी धरने में शामिल हुए और प्रशासन पर निशाना साधा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। गुंजल ने चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो हालात गंभीर हो सकते हैं। वहीं परिजनों और समाज के लोगों ने भी प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जल्द गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर एडिशनल एसपी, एडीएम सिटी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे और लोगों को समझाइश देकर माहौल शांत कराने का प्रयास किया। धरनारत लोगों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी तक आंदोलन जारी रहेगा।

कोटा ग्रामीण पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सांगोद क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर अवैध सट्टे की खाईवाली कर रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चारभुजा मंदिर की गली, खटीक मोहल्ला में दबिश देकर आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा और उनके कब्जे से 20,690 रुपये की सट्टा राशि तथा सट्टा उपकरण जब्त किए। गिरफ्तार आरोपियों में पवन, रामप्रसाद, मुकुट बिहारी, जमना लाल, दिनेश और ओमप्रकाश शामिल हैं, जो अलग-अलग मोहल्लों के निवासी बताए गए हैं। सभी के खिलाफ थाना सांगोद में प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा है कि अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। - Ladpura News