देवबंद: नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ और जबरन बाइक पर ले जाने की कोशिश करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट में कार्रवाई
सहारनपुर जिले के देवबंद थाना क्षेत्र में एक किशोरी से कथित छेड़छाड़, पीछा करने और जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई थी।