बक्सर: चौसा में बुधवार को 3 घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
Buxar, Buxar | Oct 14, 2025 बक्सर के चौसा प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को 33 हजार वोल्ट फीडर लाइन के आवश्यक रख रखाव एवं मरम्मत कार्य के लिए बिजली आपूर्ति 3 घंटे के लिए बाधित रहेगी. यह कटौती दोपहर 1 बजे से बाधित रहेगी. बिजली विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इस दौरान चौसा नगर पंचायत समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.