बड़ागांव धसान: बड़ागांव धसान में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जागरूकता संवाद, शपथ और रैली आयोजित
बड़ागांव धसान में दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में आज मंगलवार को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक नगर परिषद बड़ागांव धसान में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कचरे के चौथे सेग्रीगेशन को लेकर जागरूकता संवाद किया गया। इसके साथ ही निकाय परिसर में स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और स्वच्छता रैली निकाली गई।