बीकानेर: राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस ने ‘गड्ढों भरो अभियान’ चलाया, सड़कों की बदहाली पर जताया विरोध
बीकानेर में कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में ‘गड्ढों भरो अभियान’ चलाया। अभियान के तहत गोगागेट सर्किल से जैन स्कूल और रामरतन कोचर सर्किल तक क्षतिग्रस्त सड़क पर मिट्टी डालकर गड्ढे भरे गए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शहर की सड़कों की हालत बेहद खराब है, जिससे आमजन और वाहन चालकों को भारी परेशानी का