जगदलपुर: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने प्रेस वार्ता में गिनाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई व शुभकामनायें देते हुए कहा कि 12 वर्षों का यह कार्यकाल स्वर्णिम और ऐतिहासिक काल रहा है। जिसके हम सभी साक्षी बन रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी खुद को प्रधानमंत्री नहीं, प्रधान सेवक कहते हैं। 140 करोड़ भारतवासियों को अपना परिवार मानते हैं।