मेरठ: SSP दफ्तर में निजी संस्था के लोगों ने किया प्रदर्शन, मेरठ पुलिस पर चाइनीज मांझा जब्त कर वापस लौटाने का लगाया आरोप
Meerut, Meerut | Jan 24, 2025 मेरठ के शास्त्री नगर के रहने वाली एक निजी संस्था के सदस्यों ने प्रदर्शन करते हुए बताया कि मेरठ पुलिस चाईनीज़ मांझे को अभियान चला कर जप्त कर रही है लेकिन किसी न किसी तरीके से पुलिस उनको वापस युवाओं के बीच दे रही है जिसका खुलासा करते हुए निजी संस्था की अध्यक्ष ने एसएसपी से शिकायत की है।