चूरू: चूरू में कब्रिस्तान के बाहर रखा दानपात्र तोड़कर 10 हजार की चोरी, मामला दर्ज
Churu, Churu | Jul 4, 2026 चूरू। वार्ड 51 स्थित मोहल्ला लोहारान के कब्रिस्तान के बाहर रखे दानपात्र का ताला तोड़कर अज्ञात चोर करीब 10 हजार रुपये की जन सहयोग राशि चुरा ले गए। घटना 28 जून की दोपहर की बताई जा रही है। यह दानपात्र कब्रिस्तान के विकास, बिजली-पानी और रखरखाव के लिए रखा गया था।