बिंदकी: बिंदकी में प्रधानों ने भाजपा विधायक का स्वागत किया, विधायक ने प्रधानों को मिठाई खिलाई, प्रशासक बनाने पर जताई खुशी
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के ललौली चौराहे के समीप भाजपा के जहानाबाद क्षेत्र के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल के कैंप कार्यालय में बुधवार को दिन में 11 बजे प्रधानों ने विधायक राजेंद्र सिंह पटेल का स्वागत किया। विधायक ने प्रधानों को मिठाई खिलाई और सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने पर बधाइयां दी। विधायक ने कहा प्रधानों को विकास का मौका मिला।