मंझनपुर: कांवड़ यात्रा और मोहर्रम को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अफजलपुरवारी में जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण
आगामी श्रावण मास, कांवड़ यात्रा तथा मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से थाना मोहब्बतपुर पइंसा क्षेत्र के ग्राम अफजलपुरवारी का शनिवार को दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मोहर्रम जुलूस के निर्धारित मार्गों और ताजिया स्थलों का निरीक्षण किया