आज़मनगर: आजमनगर: बारीपोखर में अग्निपीड़ितों से मिले कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, हर संभव मदद का आश्वासन दिया
आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के बारीपोखर में मंगलवार को दिन के तीन बजे अग्निपीड़ितों से मिले कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम। इस दौरान उन्होंने अग्निपीड़ितों से मिलते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया मौके पर कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी लोग भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। बताते चले कि बीते दिनों बारीपोखर में आग लग जाने से कई घर जलकर राख हो गए थे।