आज़मनगर: पांचकुनीया गांव में ट्रेन हादसे में मारे गए मृतक के परिजनों से कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने की मुलाकात
बरहट रेलवे फाटक के समीप बीते दिनों ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने वाले मृतक के परिजनों से सोमवार को शाम चार बजे मिले कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम। इस दौरान उन्होंने मृतक के परिजनों से मिलते हुए इस घटना के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त किया जबकि मृतक के परिजनों को हर संभव मदद करने का भी आश्वासन दिया।