कौंच: घुसिया गांव के सरकारी तालाब से अवैध मिट्टी खनन का आरोप, ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की
Konch, Jalaun | May 18, 2026 कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम घुसिया में सरकारी तालाब से कथित अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। ग्रामीण प्रदुम्न पटैरया ने सोमवार दोपहर 2 बजे एसडीएम को शिकायत देकर ग्राम प्रधान पर जेसीबी और ट्रैक्टरों से तालाब की मिट्टी निकलवाकर बेचने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि विरोध करने पर कार्रवाई न होने की बात कही गई, जिससे गांव में आक्रोश है।