जांजगीर: टेलीग्राम से 'डबल मुनाफा' का झांसा देकर 27 लाख की साइबर ठगी, औरंगाबाद से दो आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा में टेलीग्राम के जरिए निवेश पर दोगुना मुनाफा दिलाने के नाम पर 27 लाख से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए औरंगाबाद से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने युवक को ग्रुप में जोड़कर निवेश के लिए प्रेरित किया और अलग-अलग माध्यमों से रकम ट्रांसफर कराई। जांच में बैंक खातों के जरिए आरोपियों तक पहुंचा।