अशोक नगर: भौंरा गांव के पास बाइक के सामने पशु आने से अनियंत्रित होकर फिसली बाइक दो युवक घायल जिला चिकित्सालय में कराया भर्ती
अशोकनगर जिले के भौंरा गांव के पास अचानक से पशु आने से बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। मिली आजादी के अनुसार जिले के ककरुआ गांव निवासी राजेश पुत्र खूब सिंह परिहार उम्र 27 वर्ष एवं शंकर पुर मगरदा निवासी गोलू पुत्र बादाम सिंह कुशवाहा उम्र 31 वर्ष रविवार की सुबह 8 बजे अशोकनगर से गता गांव मजदूरी का काम करने जा रहे थे।