अनूपपुर: आशीष त्रिपाठी को जयसिंहनगर की कमान, 20 साल की हार को चुनौती!
अनूपपुर। जयसिंहनगर विधानसभा में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए आशीष त्रिपाठी को प्रभारी बनाया गया है। करीब 20 साल से हार झेल रही सीट पर उनके सामने संगठन को बूथ स्तर तक खड़ा करने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने की चुनौती है। भाजपा के मजबूत गढ़ में सेंध लगाना उनके लिए बड़ी परीक्षा मानी जा रही है।