तिल्दा: छतौद में मारपीट के मामले में नेवरा पुलिस ने किया मामला दर्ज
Tilda, Raipur | Apr 10, 2026 ग्राम छतौद निवासी एक प्रार्थी ने नेवरा थाना में शिकायत दर्ज कर बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति प्रार्थी के घर के पास गाली गलौज कर रहा था जिसे प्रार्थी द्वारा मना करने पर प्रार्थी को ही गंदी गंदी गाली गलौज कर मारपीट किया जिससे प्रार्थी को चोटे आई है नेवरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है