रामपुर: बजोड़ी टोला मोहल्ला से पुलिस ने धोखाधड़ी के केस में 3 वारंटियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, तीनों को जेल भेजा
Rampur, Rampur | Aug 10, 2025 बजोड़ी टोला मोहल्ला से थाना सिविल लाइंस पुलिस ने धोखाधड़ी के केस में 3 वारंटी को गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष पेश किया न्यायालय ने तीनों को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ने मीडिया को भेजे प्रेस नोट में लिखा है कि रविवार की दोपहर 3:00 बजे बटोला से धोखाधड़ी के केस में तीन वारंटियों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया, कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया है।