रामपुर: हर घर तिरंगा अभियान के तहत सिविल लाइन क्षेत्र में डीएम, एसपी व विधायक द्वारा मोटरसाइकिल रैली का किया गया आयोजन
Rampur, Rampur | Aug 10, 2025 रविवार को दोपहर तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत, शहर विधायक आकाश सक्सेना, जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह, पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र और भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने एक विशाल मोटरसाइकिल रैली का नेतृत्व किया। यह रैली अंबेडकर पार्क से शुरू होकर गांधी समाधि स्थल पर समाप्त हुई।