Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

जोगिंदर नगर में गली से गुजर रही बिजली की तारों में तेज स्पार्किंग और तारों से लगातार धमाके होने लगे, जिसे सुनकर लोग घरों से बाहर की ओर भागे। इसे देखकर लोग दहशत में आ गए @topfans

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 28, 2026

MORE NEWS

युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा
चंडीगढ़, 28 जून।

सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद, कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी.) की सदस्य, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने पंचकूला में एचपीएससी पीजीटी भर्ती से जुड़े ओबीसी एवं पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के धरने को लेकर हरियाणा सरकार के रवैये पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यदि अभ्यर्थी लंबे समय से शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे थे, तो सरकार का पहला दायित्व उनसे संवाद स्थापित कर समाधान निकालना होना चाहिए था।

कुमारी सैलजा ने कहा कि आधी रात पुलिस कार्रवाई कर धरना स्थल खाली कराना तथा महिला अभ्यर्थियों सहित प्रदर्शनकारियों के साथ कथित बल प्रयोग और हिरासत में लेने की घटनाएं लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं हैं। ऐसे मामलों में सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए बातचीत का रास्ता अपनाना चाहिए। सांसद ने कहा कि रोजगार, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और आरक्षण से जुड़े मुद्दे लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़े हैं। संविधान प्रदत्त अधिकारों का सम्मान करते हुए सरकार को अभ्यर्थियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और सभी पक्षों के साथ वार्ता कर समाधान निकालना चाहिए।

कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं, सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है और आगे भी उनकी आवाज़ को मजबूती से उठाती रहेगी।

बॉक्स

सांसद सैलजा की मांग पर सिरसा-हनुमानगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग प्रस्ताव पर गडकरी का सकारात्मक आश्वासन

सिरसा सांसद कुमारी सैलजा को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पत्र लिखकर उनके द्वारा उठाई गई सड़क परियोजनाओं पर सकारात्मक आश्वासन दिया है।

अपने पत्र में केंद्रीय मंत्री ने कुमारी सैलजा के पूर्व में भेजे गए पत्रों का उल्लेख करते हुए बताया कि सिरसा–ऐलनाबाद–रावतसर मार्ग को चार लेन राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने तथा सिरसा–ऐलनाबाद–हनुमानगढ़ मार्ग की फिजिबिलिटी स्टडी एवं डीपीआर तैयार कर उसे बीकानेर–चंडीगढ़ कॉरिडोर और भारतमाला नेटवर्क से जोड़ने संबंधी प्रस्तावों पर मंत्रालय गंभीरता से विचार कर रहा है।

गडकरी ने अपने पत्र में कहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने और नई परियोजनाओं को स्वीकृति देने में यातायात घनत्व, माल परिवहन, क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास, पर्यटन, पीएम गतिशक्ति योजना तथा राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क की आवश्यकता जैसे सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि कुमारी सैलजा द्वारा उठाए गए प्रस्तावों के महत्व को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को इन मार्गों पर नए राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्यक्रम के तहत आवश्यक कार्रवाई एवं परीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।

कुमारी सैलजा ने कहा कि इन परियोजनाओं के साकार होने से सिरसा, ऐलनाबाद, रावतसर, हनुमानगढ़ तथा आसपास के क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी, व्यापार और परिवहन को बढ़ावा मिलेगा तथा लोगों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध होगा।

युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा चंडीगढ़, 28 जून। सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद, कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी.) की सदस्य, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने पंचकूला में एचपीएससी पीजीटी भर्ती से जुड़े ओबीसी एवं पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के धरने को लेकर हरियाणा सरकार के रवैये पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यदि अभ्यर्थी लंबे समय से शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे थे, तो सरकार का पहला दायित्व उनसे संवाद स्थापित कर समाधान निकालना होना चाहिए था। कुमारी सैलजा ने कहा कि आधी रात पुलिस कार्रवाई कर धरना स्थल खाली कराना तथा महिला अभ्यर्थियों सहित प्रदर्शनकारियों के साथ कथित बल प्रयोग और हिरासत में लेने की घटनाएं लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं हैं। ऐसे मामलों में सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए बातचीत का रास्ता अपनाना चाहिए। सांसद ने कहा कि रोजगार, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और आरक्षण से जुड़े मुद्दे लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़े हैं। संविधान प्रदत्त अधिकारों का सम्मान करते हुए सरकार को अभ्यर्थियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और सभी पक्षों के साथ वार्ता कर समाधान निकालना चाहिए। कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं, सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है और आगे भी उनकी आवाज़ को मजबूती से उठाती रहेगी। बॉक्स सांसद सैलजा की मांग पर सिरसा-हनुमानगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग प्रस्ताव पर गडकरी का सकारात्मक आश्वासन सिरसा सांसद कुमारी सैलजा को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पत्र लिखकर उनके द्वारा उठाई गई सड़क परियोजनाओं पर सकारात्मक आश्वासन दिया है। अपने पत्र में केंद्रीय मंत्री ने कुमारी सैलजा के पूर्व में भेजे गए पत्रों का उल्लेख करते हुए बताया कि सिरसा–ऐलनाबाद–रावतसर मार्ग को चार लेन राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने तथा सिरसा–ऐलनाबाद–हनुमानगढ़ मार्ग की फिजिबिलिटी स्टडी एवं डीपीआर तैयार कर उसे बीकानेर–चंडीगढ़ कॉरिडोर और भारतमाला नेटवर्क से जोड़ने संबंधी प्रस्तावों पर मंत्रालय गंभीरता से विचार कर रहा है। गडकरी ने अपने पत्र में कहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने और नई परियोजनाओं को स्वीकृति देने में यातायात घनत्व, माल परिवहन, क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास, पर्यटन, पीएम गतिशक्ति योजना तथा राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क की आवश्यकता जैसे सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि कुमारी सैलजा द्वारा उठाए गए प्रस्तावों के महत्व को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को इन मार्गों पर नए राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्यक्रम के तहत आवश्यक कार्रवाई एवं परीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। कुमारी सैलजा ने कहा कि इन परियोजनाओं के साकार होने से सिरसा, ऐलनाबाद, रावतसर, हनुमानगढ़ तथा आसपास के क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी, व्यापार और परिवहन को बढ़ावा मिलेगा तथा लोगों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध होगा।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 28, 2026

यमुनानगर विधानसभा के वर्कशॉप मंडल के बूथ नंबर 47 पर सुना गया प्रधानमंत्री जी का 'मन की बात' कार्यक्रम।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश सपरा जी, माननीय संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा जी एवं मेयर सुमन बहमनी जी ने कार्यकर्ताओं के साथ माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' को सुना।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी विचारों, राष्ट्र निर्माण, सेवा, आत्मनिर्भर भारत और जनभागीदारी के संदेशों पर चर्चा की गई तथा उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
#MannKiBaat #NarendraModi #BJP #Yamunanagar #WorkshopMandal #RajeshSapra #SumanBahmani #PhanindranathSharma #ViksitBharat #Haryana

यमुनानगर विधानसभा के वर्कशॉप मंडल के बूथ नंबर 47 पर सुना गया प्रधानमंत्री जी का 'मन की बात' कार्यक्रम। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश सपरा जी, माननीय संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा जी एवं मेयर सुमन बहमनी जी ने कार्यकर्ताओं के साथ माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' को सुना। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी विचारों, राष्ट्र निर्माण, सेवा, आत्मनिर्भर भारत और जनभागीदारी के संदेशों पर चर्चा की गई तथा उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। #MannKiBaat #NarendraModi #BJP #Yamunanagar #WorkshopMandal #RajeshSapra #SumanBahmani #PhanindranathSharma #ViksitBharat #Haryana

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 28, 2026

यमुनानगर, 28 जून- उपायुक्त प्रीति के मार्गदर्शन में जिला में 28 जून से 30 जून 2026 तक राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस के अंतर्गत पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रदेश में 0 -5 वर्ष तक आयु वर्ग के प्रदेश के लाखों बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी।
इसी कड़ी में 28 जून को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ यमुनानगर के विधायक यमुनानगर  घनश्याम दास अरोड़ा द्वारा यू.पी.एच.सी. गांधी नगर से किया गया। इस अवसर पर विधायक व सिविल सर्जन द्वारा एक-एक बच्चे को पोलियो वैक्सीन की दो बूंद पिलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की गई तथा उसके पश्चात विधायक ने सभी अधिकारी कर्मचारियों ने के साथ मिलकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम को लाईव देखा।  
विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि वर्ष 2011 से हमारा देश पोलियो मुक्त है क्योंकि वर्ष 2011 के बाद से कोई भी पोलियो का केस भारतवर्ष मे नही निकला है, लेकिन हमारे दो पड़ोसी देश पाकिस्तान व अफगानिस्तान में पोलियो के केस मिल रहे हैं इसलिए हमें सचेत रहने की आवश्यकता है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे इस अभियान के तहत अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को अपने निकटवर्ती बूथ पर जाकर पोलियो की दो बूंद आवश्य पिलाएं ताकि कोई भी बच्चा पोलियो जैसी भयावह बिमारी का शिकार न बने।
कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. दिव्या मंगला ने बताया कि जिले मे पोलियो अभियान 28 जून से 30 जून 2026 तक तीन दिनों तक चलेगा। जिसके पहले दिन सभी बूथों पर पोलियो वैक्सीन पिलाई जायेगी तथा 29 जून व 30 जून को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। उन्होंने बताया कि पोलियों की इस बिमारी से बच्चों के बचाव के लिये आवश्यक है कि लोग पहले दिन ही अपने बच्चों को बूथ पर लायें और उन्हें पोलियो की खुराक आवश्य दिलवाये ताकि हमारा पोलियो मुक्त भारत का दर्जा कायम रह सके और कोई भी बच्चा इस बिमारी से ग्रस्त न हो। उन्होंने बताया कि पोलियो अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिये फिक्सड बूथ के साथ-साथ मोबाईल टीमस् व ट्रॉसिट टीमस् का भी गठन गिया गया है जिसमें वैक्सीनेटर्स व सुपरवाईजर्स की ड्यूटी लगाई गई है, जो स्लम क्षेत्रों को भी कवर करेंगे।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. पुनित कालड़ा ने बताया कि जिले में सभी बूथों पर प्लस पोलियों की खुराक समय से पहुंचाने की व्यवस्था पूर्ण हो चुकी है तथा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तीनों दिनों के लिये संबंधित अधिकारियों की डयूटियां लगाई गई हैं ताकि किसी भी क्षेत्र में कोई भी बच्चा पोलियों की खुराक से ना छूटे। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही बस अड्डे व रेलवे स्टेशन पर भी ड्यूटी लगाई गई है ताकि यात्रा करने वाले बच्चों को भी खुराक पिलाई जाए और कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से न रहें।
इस अवसर पर उनके साथ कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. दिव्या मंगला, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. पुनित कालडा, उप-सिविल सर्जन डॉ. चारू कालड़ा के साथ-साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

यमुनानगर, 28 जून- उपायुक्त प्रीति के मार्गदर्शन में जिला में 28 जून से 30 जून 2026 तक राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस के अंतर्गत पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रदेश में 0 -5 वर्ष तक आयु वर्ग के प्रदेश के लाखों बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। इसी कड़ी में 28 जून को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ यमुनानगर के विधायक यमुनानगर घनश्याम दास अरोड़ा द्वारा यू.पी.एच.सी. गांधी नगर से किया गया। इस अवसर पर विधायक व सिविल सर्जन द्वारा एक-एक बच्चे को पोलियो वैक्सीन की दो बूंद पिलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की गई तथा उसके पश्चात विधायक ने सभी अधिकारी कर्मचारियों ने के साथ मिलकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम को लाईव देखा। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि वर्ष 2011 से हमारा देश पोलियो मुक्त है क्योंकि वर्ष 2011 के बाद से कोई भी पोलियो का केस भारतवर्ष मे नही निकला है, लेकिन हमारे दो पड़ोसी देश पाकिस्तान व अफगानिस्तान में पोलियो के केस मिल रहे हैं इसलिए हमें सचेत रहने की आवश्यकता है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे इस अभियान के तहत अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को अपने निकटवर्ती बूथ पर जाकर पोलियो की दो बूंद आवश्य पिलाएं ताकि कोई भी बच्चा पोलियो जैसी भयावह बिमारी का शिकार न बने। कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. दिव्या मंगला ने बताया कि जिले मे पोलियो अभियान 28 जून से 30 जून 2026 तक तीन दिनों तक चलेगा। जिसके पहले दिन सभी बूथों पर पोलियो वैक्सीन पिलाई जायेगी तथा 29 जून व 30 जून को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। उन्होंने बताया कि पोलियों की इस बिमारी से बच्चों के बचाव के लिये आवश्यक है कि लोग पहले दिन ही अपने बच्चों को बूथ पर लायें और उन्हें पोलियो की खुराक आवश्य दिलवाये ताकि हमारा पोलियो मुक्त भारत का दर्जा कायम रह सके और कोई भी बच्चा इस बिमारी से ग्रस्त न हो। उन्होंने बताया कि पोलियो अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिये फिक्सड बूथ के साथ-साथ मोबाईल टीमस् व ट्रॉसिट टीमस् का भी गठन गिया गया है जिसमें वैक्सीनेटर्स व सुपरवाईजर्स की ड्यूटी लगाई गई है, जो स्लम क्षेत्रों को भी कवर करेंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. पुनित कालड़ा ने बताया कि जिले में सभी बूथों पर प्लस पोलियों की खुराक समय से पहुंचाने की व्यवस्था पूर्ण हो चुकी है तथा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तीनों दिनों के लिये संबंधित अधिकारियों की डयूटियां लगाई गई हैं ताकि किसी भी क्षेत्र में कोई भी बच्चा पोलियों की खुराक से ना छूटे। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही बस अड्डे व रेलवे स्टेशन पर भी ड्यूटी लगाई गई है ताकि यात्रा करने वाले बच्चों को भी खुराक पिलाई जाए और कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से न रहें। इस अवसर पर उनके साथ कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. दिव्या मंगला, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. पुनित कालडा, उप-सिविल सर्जन डॉ. चारू कालड़ा के साथ-साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 28, 2026