जलालाबाद: जलालाबाद पुलिस ने वंचित दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया
जलालाबाद, शाहजहांपुर। थाना जलालाबाद पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी आशीष कुमार उर्फ बबलू (35) निवासी सुभाषनगर, थाना सदर बाजार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 19 फरवरी 2026 को दर्ज मुकदमे में पीड़िता ने पति समेत नौ लोगों पर दहेज में कार व पांच लाख रुपये की मांग, मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया था।