बिहपुर: मस्जिद टोला में मारपीट, एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल, मायागंज रेफर
नवगछिया: शहर के मस्जिद टोला वार्ड संख्या-19 में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया।