ग्वालियर गिर्द: RTI एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी पर FIR, ग्वालियर sp को वीडियो में दी थी गाली
ग्वालियर में रविवार सुबह 9 बजे पुलिस ने जानकारी दी कि शासकीय कर्मचारी दीपक कुमार सहरिया की शिकायत पर RTI एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि 10 जून को शासकीय ड्यूटी के दौरान रिकॉर्डिंग कर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई गई तथा ग्वालियर एसपी के प्रति अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की गई।