महोबा: महोबा के बरबई गांव में घर से नकदी व जेवर चोरी, पीड़िता की तहरीर पर 4 पर FIR दर्ज
Mahoba, Mahoba | Jul 9, 2026 महोबा जनपद के कबरई थाना क्षेत्र के बरबई निवासी शकुंतला ने तहरीर में बताया कि 16 जून को झोपड़ी से सोने-चांदी के आभूषण और 8,500 रुपये चोरी हो गए। पीड़िता ने पड़ोस में रहने वाले दीनदयाल, उसकी पत्नी सुमन, बेटे रोहित और श्यामबाबू पर चोरी की आशंका जताई है। थाना कबरई प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।