दाउदनगर: अग्निशमन सप्ताह के अवसर पर अग्निशमालय दाउदनगर ने अलग-अलग स्थान पर जनप्रतिनिधियों के साथ जीविका दीदी की बैठक की
अग्निशमन सप्ताह के अवसर पर अग्निशमालय दाउदनगर द्वारा भगवान बिगहा और शमशेर नगर में वार्ड सदस्यों के साथ एवं पिलछी में जीविका दीदी के साथ शनिवार को 11:00 बजे से जागरूकता संबंधित बैठकें की गई।अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी सोनाली कुमारी के नेतृत्व में अग्निशमन कर्मियों ने अग्नि सुरक्षा की जानकारी दी और मॉक ड्रिल कराते हुए जागरूक किया गया।