धौलपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में एसपी ने जिले के पुलिस अधिकारियों की ली क्राइम मीटिंग, दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
जिले के सभी वृताधिकारी एवं थानाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी में बैठक में जिले की कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। क्राइम मीटिंग बुधवार शाम में शुरू होकर मैराथन 7 घंटे चली। इस दौरान लंबित प्रकरणों की थाना वाइज समीक्षा कर सभी पुलिस अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण करने के विशेष तौर पर निर्देश दिए