झारखंड विधानसभा की लोक लेखा समिति के देवघर आगमन पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया स्वागत!
देवघर: झारखंड विधानसभा की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष एवं माननीय सदस्यों के देवघर आगमन पर आज, दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को देवघर परिसदन में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया, पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर एवं उप विकास आयुक्त ने उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त ने लोक लेखा समिति के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार यादव, समिति के सदस्य सह बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री अमित कुमार यादव, सदस्य सह मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री जगत मांझी तथा सदस्य सह कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री नमन विक्सल कोंगाड़ी को पुष्पगुच्छ भेंट कर पारंपरिक रूप से ‘जोहार’ कहकर उनका अभिनंदन किया।