तुरकौलिया: कोचिंग जाने वाली किशोरी को हथियार दिखाकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवक को तुरकौलिया पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया
तुरकौलिया पुलिस कोचिंग जाने वाली किशोरी के साथ हथियार का भय दिखा कर छेड़छाड़ व अपहरण का प्रयास करने वाले आरोपी युवक को मंगलवार गिरफ्तार कर ली है। थानाध्यक्ष संपत कुमार ने बताया कि आरोपी युवक पिपरिया का सलमान राज है। जिसके खिलाफ एक गांव की किशोरी ने यौन सम्बंध बनाने व छेड़छाड़ करने व हथियार के दम पर अपहरण का प्रयास करने का आरोप लगा कर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।