गिरिडीह: झंडा मैदान में एबीवीपी के दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन शनिवार को 12 बजे झंडा मैदान में उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। उद्घाटन सत्र में अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ कियायहां अतिथि के रूप में भाजपा नेता चुन्नूकांत, सुरेश साव,विनय सिंह , सिंकू सिन्हा, संजीत सिंह आदि मौजूद रहे।