गड़हनी: गड़हनी पुरानी बाजार पुल पर चढ़ा बाढ़ का पानी, सीओ ने जाकर किया निरीक्षण और लोगों को किया अलर्ट
नगर पंचायत गड़हनी स्थित पुरानी बाजार के पास पुल पर करीब 4 फीट पानी चढ़ गया है और आवागमन बंद हो गया है। आज गड़हनी सीओ दीपा कुमारी ने शाम 5 बजे जाकर निरीक्षण की और पुल के दोनों तरफ बेरिकेटिंग कर दिया और लोगो को वहां जाने से बना कर दिया है। पुलिस को वहां तैनात कर दिया गया है जिसको किसी को कोई खतरा न हो। वही पुरानी शिवमन्दिर के प्रांगण के भी पानी भर गया है