मंडला: जिला बीजेपी कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 47वां स्थापना दिवस मनाया, जिलाध्यक्ष सहित अन्य मौजूद
Mandla, Mandla | Apr 6, 2026 भारतीय जनता पार्टी के 47 वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय सहित मंडल स्तर तक कार्यकर्ताओं ने भाजपा का 47वा स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर भाजपा कार्यालय को एक दिन पूर्व ही आकर्षक लाइट एवं फूल-मालाओं से सुसज्जित किया गया, जिससे पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा।