मरवन: कड़ाके की ठंड से मड़वन के लोगो का हाल बेहाल
मड़वन प्रखंड में तीन हफ्ते से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । बच्चे व बूढ़े ठंड जनित बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। मड़वन, करजा पीएचसी सहित चार जगहों पर सरकारी स्तर पर अलाव की व्यवस्था की गई है, मगर यह नाकाफी साबित हो रहा है। आम लोग अपने स्तर से जगह-जगह अलाव की व्यवस्था कर ठंड भगाने की जुगत में है।