बैरसिया: विधानसभा परिसर में अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित, बाबा साहेब को किया नमन
Berasia, Bhopal | Apr 14, 2026 भोपाल में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश विधानसभा परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में परिसर में स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।