गुना नगर: जिला अस्पताल में जटिल ऑपरेशन से महिला की जान बचाई, पेट से निकली अंडाशय की बड़ी गांठ
गुना जिला अस्पताल में एक जटिल ऑपरेशन का डॉक्टरो ने एक महिला की जान बचाई है। 5 अप्रैल को डॉक्टर सतीश राजपूत ने बताया, राघोगढ़ के ग्राम कुडई परसा निवासी सोनम पत्नी मेघराज अहिरवार उम्र 35 साल 5 सालों से पेट दर्द से परेशान थी। निजी अस्पताल में ज्यादा खर्च आ रहा था। जिला अस्पताल में 4 अप्रैल को डॉक्टर ने अंडाशय की बड़ी गांठ ऑपरेशन कर निकाली, महिला सुरक्षित है।