श्रीनगर: श्रीनगर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों में शांतिपूर्ण माहौल में पढ़ी गई ईद की नमाज
श्रीनगर क्षेत्र में ईद उल फितर का त्योहार शनिवार को 9 बजे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों में अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की गई। प्रशासनिक स्तर से सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। ईदगाह तथा मस्जिद के आस पास पुलिस बल की तैनाती की गई थी। बीती रात बारिश के कारण जलजमाव होने से कई स्थानों पर मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई।