दहेज हत्या के मामले में सिगरा पुलिस ने महिला सहित 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
सिगरा पुलिस द्वारा दहेज हत्या एवं डीपी एक्ट मामले से सम्बन्धित अभियुक्त रामजी उर्फ बच्चे लाल बिन्द निवासी शिवपुरवा उम्र करीब 63 वर्ष व अभियुक्ता बदामा देवी पत्नी राम जी निवासी शिवपुरवा को घर के पास शिवपुरवा थाना सिगरा से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।