विश्व विकलांग दिवस पर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी के सीडीओ हिमांशु नागपाल को किया सम्मानित
विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के सीडीओ हिमांशु नागपाल (आईएएस) को पुनर्वास सेवाओं में सर्वश्रेष्ठ जिला अवॉर्ड से सम्मानित किया। यह पुरस्कार मंगलवार को आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में प्रदान किया गया।