सावन माह की पहली सोमवारी पर मिथिला के प्रसिद्ध आस्था केंद्र बाबा कुशेश्वरनाथ धाम में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। अहले सुबह से ही “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से पूरा शिवालय गूंज उठा। दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।