हमीरपुर: चंद्रपुरवा बुजुर्ग में युवक से राजीनामा न करने पर की गई मारपीट, मुकदमा दर्ज
थाना क्षेत्र के ग्राम चंद्रपुरवा बुजुर्ग निवासी हुसैन अली ने पड़ोस के दो लोगों पर मारपीट कर घायल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार हुसैन अली का पड़ोसी रहीश और नफीश पुत्र हबीब के साथ पहले से मारपीट का मुकदमा चल रहा है। आरोप है कि दोनों पक्षकार उस मुकदमे में राजीनामा करने का दबाव बन