रसूलाबाद: तिस्ती कस्बे के पास कुड़रा बियर दुकान पर रेट से अधिक में बिक्री कर मुनाफा कमा रहे ठेकेदार,आबकारी विभाग ने जांच के दिए नि
तिस्ती कस्बे के पास स्थित कुड़रा बियर दुकान पर रेट से अधिक में बियर की बिक्री की जा रही है और ठेकेदार लोगों से अधिक पैसे वसूलकर मुनाफा कमा रहे हैं। तिस्ती कस्बा स्थित कुड़रा बियर की दुकान ठेकेदार शैलेंद्र सिंह के नाम रजिस्टर्ड है लेकिन दुकान का सेल्समेन ग्राहकों से प्रिंट रेट से अधिक पैसे वसूल रहा है।आबकारी निरीक्षक कौशलेंद्र ने जांच कर कार्यवाही की बात कही।