रसूलाबाद: रसूलाबाद तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस ADM की अध्यक्षता में हुआ संपन्न 61 शिकायतों में 4 का मौके पर हुआ निस्तारण
रसूलाबाद तहसील परिसर में मंगलवार को अपर जिलाधिकारी जेपी गुप्ता की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 61 शिकायतें दर्ज की गई।जिसमें 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया,बाकी शिकायते संबंधित को देते हुए जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए।इस मौके उपजिलाधिकारी नीलिमा यादव सहित सभी विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।