फिरोज़ाबाद: करबला इलाके में चूड़ी जुड़ाई करते समय लेम्प से लगी आग, मां बेटा समेत 3 लोग झुलसे
फ़िरोज़ाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र के करबला इलाके में बुधवार की सुवह जुडी जुड़ाई करते समय आग लगने से हादसा हुआ है। आग की चपेट में आने से परिवार तीन लोग झुलस गये है। चूड़ी जुड़ाई करते समय लेम्प से आग लगने की बजह बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।