फिरोज़ाबाद: खंदौली क्षेत्र यमुना एक्सप्रेस वे पर लघुशंका को उतरे कार ड्राइवर को लोडर वाहन ने रौंदा, हुई मौत
थाना उत्तर क्षेत्र यादव नगर निवासी 58 वर्षीय पूरन सिंह पुत्र यादराम सिंह विनोद जैन के यहां ड्राइवर थे, वह कार से दिल्ली विनोद जैन को लेने गए थे। बताया गया लौटते समय खंदौली क्षेत्र यमुना एक्सप्रेस वे पर लघुशंका को उतरे तभी रक लोडर वाहन ने टक्कर मार दी। आनन फानन में एफएच मेडिकल कॉलेज टूण्डला लाया गया। जहां मृत घोषित कर दिया गया।