फिरोज़ाबाद: न्यू बाईपास गांव सांथी पुल के निकट तेज रफ़्तार ट्रक ने सीमेंट से भरे टैक्टर ट्राली में मारी जोरदात टक्कर,1की मौत 3घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र के न्यू बाईपास सांथी पुल के पास बुधवार की सुवह तेज रफ़्तार ट्रक ने सीमेंट से भरी टैक्टर ट्राली में मारी जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रामशंकर नामक मजदूर की मौत हुयी है। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुये है। मोके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। टैक्टर ट्राली शिकोहाबाद जा रही थी।