माकड़ी: रांधना में बाइक से गिरकर आलोर गांव के दो युवक हुए घायल, फरसगांव से जिला अस्पताल किया गया रेफर
माकड़ी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रांधना में शाम को बाइक से गिरकर आलोर निवासी रिकेश नेताम और जीतू कोर्राम घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार हेतु अस्पताल लाया गया। जहां दोनों घायल को गम्भीर चोट आने के चलते प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर उपचार हेतु रात 8 बजे 108 एंबुलेंस वाहन से जिला अस्पताल रेफर किया गया।